बाबा साहेब के कथित अपमान और जीतन राम मांझी को जीवित श्रद्धांजलि देने के प्रकरण पर 'हम' की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-ईश्वर सद्बुद्धि दे

बाबा साहेब के कथित अपमान और जीतन राम मांझी को जीवित श्रद्धां
जीतन राम मांझी को जीवित श्रद्धांजलि देने के प्रकरण पर 'हम' की कड़ी प्रतिक्रिया- फोटो : धीरज सिंह

Delhi : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) दिल्ली प्रदेश ने राजद नेताओं से जुड़े दो हालिया प्रकरणों पर गहरा दुख और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने जारी एक बयान में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखे जाने से जुड़ा लालू प्रसाद यादव का प्रकरण अत्यंत दुखद है और यह दलित समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है।


जीतन राम मांझी को जीवित रहते श्रद्धांजलि देने पर आपत्ति

प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के उस हालिया बयान को भी बेहद आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें उन्होंने बाबा दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के अवसर पर 'हम' के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जीवित रहते श्रद्धांजलि दे दी थी। रजनीश कुमार ने कहा कि यह न केवल जीतन राम मांझी का, बल्कि पूरे गरीब, दलित और वंचित समाज का अपमान है।


सद्बुद्धि की प्रार्थना और भविष्य में पुनरावृत्ति न होने की उम्मीद

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) दिल्ली प्रदेश ने इन दोनों घटनाओं पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि संबंधित नेताओं को सद्बुद्धि मिले। ताकि भविष्य में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, दलित समाज और गरीब-वंचित वर्ग के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति न हो।


धीरज की रिपोर्ट