बड़ी खबर : पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़, सुसाइड की जताई जा रही आशंका

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए है। इस घटना के बाद पुलिस महकंमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रही है कि उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया है....

बड़ी खबर : पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए त्रिपुरा के DGP अनु
पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए त्रिपुरा के DGP - फोटो : सोशल मीडिया

N4N Desk : त्रिपुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए। शुरुआती जांच और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। राज्य के सबसे शीर्ष पुलिस अधिकारी के इस आत्मघाती कदम से प्रशासनिक और पुलिस गलियारों में हड़कंप मच गया है।


जीबी पंत अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


यूपी के बागपत निवासी धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे

अनुराग धनखड़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। वह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने वर्ष 2025 में त्रिपुरा के डीजीपी पद की जिम्मेदारी संभाली थी। एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले धनखड़ की मौत की खबर से उनके गृह जिले बागपत और त्रिपुरा पुलिस विभाग में शोक की लहर है।


आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं, जांच शुरू

डीजीपी ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस और जांच एजेंसियां घटना के समय मौजूद परिस्थितियों और हर संभावित पहलू की गहराई से जांच में जुट गई हैं। फिलहाल परिजनों और वरिष्ठ अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।