लोजपा (आर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राम विलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित, यूपी-पंजाब चुनाव लड़ने का ऐलान

लोजपा (आर) पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास और कांशीराम को भारत रत्न देने का मांग करेगी। वहीं पार्टी यूपी और पंजाब में विधान सभा चुनाव लड़ेगी। यह एलान पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद किया....

लोजपा (आर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राम विलास पासवा
लोजपा (आर) का बड़ा एलान- फोटो : धीरज सिंह

Delhi : नई दिल्ली में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. पार्टी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के आगामी एजेंडे और प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी दी.


रामविलास पासवान और कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग

चिराग पासवान ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि पार्टी संस्थापक और उनके दिवंगत पिता आदरणीय रामविलास पासवान को देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए.इसके साथ ही, बहुजनों और अनुसूचित जाति के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले आदरणीय कांशी राम जी को भी भारत रत्न दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया.


राष्ट्रीय युवा आयोग और किसान आयोग के गठन का प्रस्ताव

उन्होंने आज की तारीख में युवाओं के मुद्दों को सबसे अहम बताते हुए देश में 'राष्ट्रीय युवा आयोग' के गठन की मांग उठाई. चिराग ने कहा कि जिस तरह महिला आयोग, अनुसूचित जाति-जनजाति और अल्पसंख्यक आयोग हैं, उसी तरह देश की युवा आबादी की समस्याओं के समाधान के लिए एक नोडल एजेंसी (आयोग) होनी चाहिए. इसी क्रम में किसानों की अलग-अलग समस्याओं के समाधान के लिए एक 'राष्ट्रीय किसान आयोग' का गठन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.


उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव लड़ने का ऐलान

चिराग पासवान ने बताया कि आगामी चुनावों को लेकर पार्टी ने औपचारिक फैसला लिया है कि पार्टी आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि अभी हमे यह नही पता कि दोनो राज्यो में गठबंधन के तहत या बिना गठबंधन के चुनाव लड़ा जाएगा, लकिन यह तय है कि पार्टी इन दोनों राज्यों में चुनाव जरूर लड़ेगी.


धीरज सिंह की रिपोर्ट