Bihar Crime: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, गुमनाम पत्र से हड़कंप

Bihar Crime: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों से लेकर स्थानीय पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया है।...

Union Minister Giriraj Singh Gets Death Threat FIR Filed in
गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी- फोटो : reporter

Bihar Crime: बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों से लेकर स्थानीय पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया है। केंद्रीय मंत्री को धमकी से जुड़ा एक गुमनाम पत्र मिलने की बात सामने आई है। पत्र मंत्रालय तक पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।

धमकी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से बेगूसराय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामला नगर थाना कांड संख्या 404/26 के तहत दर्ज किया गया है।

गुमनाम पत्र में जान से मारने की धमकी

बताया जा रहा है कि पत्र में केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि धमकी देने वाले की पहचान अभी सामने नहीं आई है। पुलिस अब पत्र को जांच का अहम सुराग मानकर उसके स्रोत और भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पत्र कहां से भेजा गया, किस माध्यम का इस्तेमाल किया गया और इसे भेजने के पीछे आखिर किसकी मंशा थी। इसके अलावा पुलिस इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है कि धमकी के पीछे किसी व्यक्ति, समूह या संगठन की भूमिका तो नहीं है।मामला केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पत्र मिलने के बाद मंत्रालय स्तर पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की टीम अब पत्र से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है।

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल—कौन है धमकी देने वाला?

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच में पत्र की सामग्री, उसके भेजे जाने के तरीके और संभावित स्रोत की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द गुमनाम पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि धमकी की वास्तविकता, इसके पीछे की मंशा और आरोपी की पहचान को लेकर अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।फिलहाल गुमनाम पत्र, धमकी और FIR ने बेगूसराय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर वह गुमनाम पत्र भेजने वाला कौन है और जांच एजेंसियां उस तक कब पहुंचती हैं।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री