Bihar Crime: अवैध रिश्ते में खून-खराबा, युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार में कोहराम

Bihar Crime: पूर्णिया जिले से रिश्तों और लालच की एक खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ...

Purniya Illegal Affair Turns Deadly Youth Beaten to Death Fa
वक की पीट-पीटकर हत्या- फोटो : reporter

Bihar Crime: पूर्णिया  जिले से रिश्तों और लालच की एक खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली पंचायत में अवैध संबंध और रुपये के विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक 36 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भालचंद विश्वास के रूप में हुई है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हत्या का आरोप उसकी ही चाची रोमा देवी और चचेरे भाई अमित कुमार पर लगा है।

मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति का अपनी बड़ी मां रोमा देवी के साथ वर्ष 2020 से अवैध संबंध था, जिसने पूरे परिवार को भीतर से तोड़ दिया था। इसी रिश्ते के चलते वैवाहिक जीवन लगातार तनाव और विवाद में घिरा रहा। परिजनों के मुताबिक हाल ही में भालचंद ने अपनी कुछ जमीन बेची थी, जिसकी रकम कथित तौर पर उसने अपनी बड़ी मां को दे दी थी। बाद में जब उसने पैसे वापस मांगे, तो विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और फिर हत्या तक पहुंच गई।

आरोप है कि रोमा देवी और उनके बेटे अमित कुमार ने मिलकर भालचंद की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर छिपाने की कोशिश की गई। घटना के बाद जब भालचंद घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी गुंजा देवी उसे तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंची। वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र पांडे और थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरा गांव तनाव और दहशत के माहौल में है। यह मामला न सिर्फ पारिवारिक रिश्तों की टूटन को उजागर करता है, बल्कि लालच और अवैध संबंधों के घातक परिणामों की एक भयावह तस्वीर भी पेश करता है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार