Crime News: 54 दिन जिंदगी से जंग के बाद हार गई 7 सप्ताह की गर्भवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर , लिव-इन पार्टनर की हैवानियत सुनकर कांप जाएगें आप

Crime News: हैवानियत की हद पार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात में 54 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दम तोड़ दिया

Punjab Influencer Dies
जिंदगी से जंग हार गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर - फोटो : social Media

Crime News: हैवानियत की हद पार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात में 54 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, मनजीत करीब 7 सप्ताह की गर्भवती थीं। उनकी मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार मनजीत कौर का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह इसके बाद आरोपी बताए जा रहे एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। उनका सात साल का एक बेटा भी है, जो फिलहाल अपने पूर्व पति के साथ रहता है।

मामला 3 जुलाई का बताया जा रहा है। आरोप है कि शुभी और पिंडा नाम के दो लोगों ने मनजीत को शराब की दुकान के पास बुलाया। वहां पहुंचने के बाद दोनों ने कथित तौर पर जबरन उन्हें कार में बैठाया और मोरिंडा की तरफ ले गए।

आरोप है कि मोरिंडा के एक सुनसान इलाके में दोनों ने मनजीत को शहतूत के पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें जिंदा आग के हवाले कर दिया। मनजीत के शरीर में आग की लपटें उठती देख उनकी एक दोस्त की नजर पड़ी। दोस्त ने किसी तरह उन्हें बचाया और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर रूप से झुलसी मनजीत को पहले मोरिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण बाद में उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया और कुछ दिनों बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह 54 दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद शनिवार को जिंदगी की जंग हार गईं।खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, मनजीत कौर बुरी तरह जल गई थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मृतका की मां से पूछताछ की थी। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने शुभी और पिंडा के खिलाफ अपहरण और हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और दोनों आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।मनजीत कौर की मौत ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और महिलाओं के खिलाफ होने वाली क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस खौफनाक वारदात की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।