Patna Crime: पटना में जन्माष्टमी के दिन चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

Patna Crime:अज्ञात अपराधियों ने 20 वर्षीय युवकपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।...

Patna youth Stabbed i
पटना में जन्माष्टमी के दिन चाकूबाजी- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सैदपुर नया टोला में अज्ञात अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक पप्पू कुमार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल युवक की पहचान पप्पू कुमार, पिता राजकुमार राय के रूप में हुई है। चाकू लगने के बाद युवक गंभीर हालत में सड़क पर घायल पड़ा मिला, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए फतुहा अस्पताल लेकर पहुंचे।

गंभीर हालत देख पटना किया गया रेफर

फतुहा अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन चाकू के वार से उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पटना रवाना हो गए।घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे।

अंधेरे में वारदात, अपराधियों की तलाश तेज

फिलहाल चाकू मारने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है और हमलावरों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।पुलिस के मुताबिक, घायल युवक और उसके परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। हमले के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार