Bihar Crime:इश्क का ऐसा भौकाल, महिला ने कर डाला किशोरी का अपहरण-ए-ब्याह! बिहार में पहली बार औरत पर पॉक्सो केस दर्ज

Bihar Crime: कलयुग के इस रंगीन दौर में मोहब्बत ने वो अतरंगी यू-टर्न लिया है कि इश्क के तमाम मसीहा भी माथा पीट लें। ...

Bihar Crime:इश्क का ऐसा भौकाल, महिला ने कर डाला किशोरी का अप
बिहार में पहली बार औरत पर पॉक्सो केस दर्ज- फोटो : social Media

Bihar Crime: दुनियां में मोहब्बत की दास्तानों के किस्से तो आपने तमाम सुने होंगे, लैला-मजनूं से लेकर हीर-रांझा तक के नामी-गिरामी फसाने किताबों में दर्ज हैं। मगर कलयुग के इस रंगीन दौर में मोहब्बत ने वो अतरंगी यू-टर्न लिया है कि इश्क के तमाम मसीहा भी माथा पीट लें। बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाने से एक ऐसा अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है, जहां हीरो कोई आशिक मिजाज लुच्चा लफंगा नहीं, बल्कि दो बच्चों की एक गृहणी माता है और हीरोइन मोहल्ले की एक नाबालिग किशोरी!

 माजरा कुछ यूं है कि बत्तीस साल की इस शादीशुदा मोहतरमा का दिल अपने ही पड़ोस की पंद्रह साल की नौनिहाल पर आ गया। दिल ऐसा फिदा हुआ कि दो-दो बच्चों की जिम्मेदारी और पति  की मजदूरी का ख्याल भी हवा हो गया। बातचीत का सिलसिला परवान चढ़ा, मुलाकातों का दौर बढ़ा और देखते ही देखते इश्क की ऐसी आंधी चली कि साहिबा अपनी महबूबा को साथ लेकर रफूचक्कर हो गईं। इतना ही नहीं, मोहतरमा  ने मंदिर की चौखट पर जाकर ब्याह रचाने की रस्म भी पूरी कर डाली।

जब घर के चराग गुल हुए तो परिजनों की नींद टूटी और पुलिस की चौखट पर फरियाद पहुंची। खाकी ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और साहिबा को धर दबोचा। कानून के लंबे हाथों ने महिला को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। मगर मोहब्बत की बीमारी ऐसी जिद्दी है कि जेल की हवा भी इसका नशा नहीं उतार पाई। मोहतरमा जमानत पर बाहर क्या आईं, उन्होंने इश्क का पार्ट-टू रिलीज करते हुए फिर से किशोरी को अगवा कर लिया और नौ दो ग्यारह हो गईं।

इस बार पुलिस ने बिना किसी मुरव्वत के कड़ा रुख अपनाते हुए पॉक्सो एक्ट का ऐसा हंटर चलाया कि आशिक मिजाज महिला दोबारा सलाखों के पीछे पहुंच गई। गनीमत ये रही कि किशोरी को आरा से सकुशल बरामद कर उसके माँ-बाप के हवाले कर दिया गया है। बहरहाल, इस अनोखे इश्क-ए-वारदात ने साबित कर दिया है कि ज़माने में मोहब्बत अब सरहदें और जेंडर, दोनों ही भूल चुकी है!