Patna Crime News: पटना में चोरों का आतंक, पॉश इलाके राजेंद्र नगर में दो चोरों ने उड़ाए तार, CCTV में कैद हुई करतूत

Patna Crime News: पटना में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड का मौसम शुरू होते ही चोरों और असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने लगी है।...

Patna Crime
पटना में चोरों का आतंक- फोटो : reporter

Patna Crime News: पटना में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड का मौसम शुरू होते ही चोरों और असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने लगी है। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के पॉश इलाके राजेंद्र नगर से सामने आया है, जहां देर रात दो चोरों ने तार चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। चोरी की यह पूरी करतूत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना रविवार की देर रात राजेंद्र नगर रोड नंबर-12 में OPP ट्रेंड्स सैलून के समीप हुई। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो चोर मौके पर पहुंचे और तार चोरी करने लगे। दोनों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई दो चोरों की करतूत

घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में दो युवकों को चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए देखा गया है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी के रिहायशी इलाकों में चोरों की बढ़ती सक्रियता को उजागर किया है।

ठंड बढ़ते ही चोरों की सक्रियता से स्थानीय लोग परेशान

स्थानीय इलाके में देर रात चोरी की घटना होने से लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात के समय चोरों की गतिविधियों पर निगरानी और पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत है। पॉश इलाके में इस तरह की वारदात होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल चोरी किए गए तारों की कीमत और घटना से संबंधित अन्य विवरण सामने नहीं आए हैं। वहीं, पुलिस में शिकायत दर्ज होने और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान होने पर चोरी के इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

रिपोर्ट- अनिल कुमार