Bihar Crime: पटना में सनसनीखेज वारदात, दरिंदों ने बंदूक की नोंक पर दो डांसर बहनों को बनाया हवस का शिकार, दहल उठा इलाका
Bihar Crime: जुर्म और वहशियत की एक ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई है जिसने इंसानियत के दामन को तार-तार कर दिया है। ...
Bihar Crime: जुर्म और वहशियत की एक ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई है जिसने इंसानियत के दामन को तार-तार कर दिया है। पटना के नौबतपुर इलाके में तिलक समारोह के बहाने दो सगी बहनों को बहाने से बुलाकर बंधक बनाया गया और फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो नंगा नाच, जिसकी गूंज से पूरा इलाका दहल उठा है। रोजगार की तलाश में झारखंड के लातेहार से पटना आईं इन बेकसूर युवतियों को क्या मालूम था कि मुन्ना कुमार नाम का शख्स उन्हें कला के प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि अपनी हवस की 'बलि' चढ़ाने के लिए बुला रहा है।
१८ जून की उस स्याह रात को भेलुरा रामपुर गांव में मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार और भानु कुमार ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर इस संगीन वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही दोनों बहनें मुकाम पर पहुंचीं, बलत्कारियों ने उन्हें गनपॉइंट और हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बेबसी के आलम में जब बहनों ने अपनी इज़्जत बचाने की पुरज़ोर कोशिश की, तो ज़ालिमों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया जाता रहा और चीख-पुकार के बीच दरिंदे अपनी वहशियत की प्यास बुझाते रहे। कानून का खौफ इन बेखौफ आरोपियों के जेहन से इस कदर काफूर हो चुका था कि उन्हें पुलिसिया शिकंजे का रत्ती भर भी अंदेशा न था।
अगली सुबह जब मुल्जिम सुबूत मिटाने या पीड़ितों को ठिकाने लगाने के इरादे से फुलवारीशरीफ की तरफ ले जा रहे थे, तभी हिम्मत दिखाकर पीड़िताओं ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और डायल-११२ की गश्त टीम ने फौरन हरकत में आकर पीड़िताओं को इन भेड़ियों के चंगुल से आज़ाद कराया।
इस दिल दहला देने वाले वाकये पर नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िताओं के बयानात के आधार पर ३ नामजद और १० अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ संगीन दफाओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जाल बिछाकर एक मुख्य आरोपी को दबोच लिया है, जिससे रिमांड पर कड़ाई से पूछताछ जारी है। फरार चल रहे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को ऐसी सबक सिखाने वाली सजा दिलाई जाएगी ताकि फिर कोई ऐसा गुनाह करने की जुर्रत न कर सके।
रिपोर्ट-सुमित कुमार