Patna crime news: पटना पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, हत्या की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, , गंगा किनारे से मिले खून से सने सबूत

Patna crime news:राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पटना पुलिस ने दोहरे हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।...

Patna Police Crackdown Attempted Murder Accused Arrested
पटना पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन- फोटो : reporter

Patna crime news: राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है, जहां दोहरे हत्या की कोशिश को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर दबोच लिया। इस सनसनीखेज केस में पुलिस ने गंगा नदी किनारे से खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं, जो इस खूनी खेल की कहानी बयान कर रहे हैं।

मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके का है, जहां शनिवार की अहले सुबह एक युवक ने घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बेरहम हमले में नवाज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के पीछे छेड़खानी का विरोध वजह बना। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भतीजी से छेड़खानी करता था, जिसका विरोध चाचा-चाची ने किया था। इसी रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। गुस्से और बदले की आग में अंधा हुआ आरोपी घर में घुसा और दोनों पर जानलेवा वार कर दिए, जिससे पूरा घर खून से सन गया।

घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जब घर के अंदर का मंजर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ जारी है। साथ ही गंगा किनारे से खून से सने कपड़ों की बरामदगी ने केस को और पुख्ता कर दिया है।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है, लेकिन इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के मन में खौफ है कि आखिर कब तक ऐसे बेखौफ अपराधी कानून को चुनौती देते रहेंगे?

रिपोर्ट- अनिल कुमार