Patna : पटना के ज्वेलरी दुकान में दिन-दहाड़े लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Patna : राजधानी पटना में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते शनिवार को जहां एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी थी, वहीं आज दिन-दहाड़े एक ज्वलेरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है....
Patna : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए है। अपराधी दिन-दहाड़े हत्या और लूट जैसी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। ताजा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां अपराधियों एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है। अपराधियों दिन-दहाड़े ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए है।
घटना रामकृष्ण नगर थाना के धनजी कॉलोनी की है। जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं दुकान में था और 3 ग्राहक भी मौजूद थे। तभी 2 बाइक से 5 अपराधी आए। सभी ने हेलमेट पहन रखा था। दुकान में घुसते ही सभी ने हथियार निकाल लिया और हमलोगों को बंधकर बनाकर एक कोने में बैठा दिया। पिस्टल के बट से मेरे सिर पर वार भी किया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि अपराधियों ने कीमती जेवरात लूटे हैं। जिसमें 100 ग्राम सोने के जेवरात और 3 किलो चांदी के गहनें शामिल हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए से अधिक है। वारदात के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस और सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल दुकानदार का बयान दर्ज किया और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि पांच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक बाइक पर 2 अपराधी बाहर थे और 3 दुकान के अंदर गए थे। पीड़ित दुकानदार बता रहे हैं 15 से 20 लाख के गहनें लूटे गए हैं। हमारी टीम जांच कर रही है। 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया जाएगा।
पटना से अनिल