Patna Crime:कारगिल चौक पर देर रात बवाल, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, ड्राइवर-बेटे से मारपीट, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की

Patna Crime: एक चार चक्का वाहन पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित कारगिल चौक के समीप अचानक यातायात टॉप के पास होटल के निकट खड़े लोगों के बीच जा घुसा।आगे पढ़िए..

Patna Brawl Before DGP Visit Govt Vehicle Damaged Probe On
कारगिल चौक पर देर रात बवाल- फोटो : reporter

Patna Crime:  पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित कारगिल चौक के समीप देर रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक चार चक्का वाहन अचानक यातायात टॉप के पास होटल के निकट खड़े लोगों के बीच जा घुसा। घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों और असामाजिक तत्वों ने वाहन चालक तथा उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, बिहार सरकार से संबंधित वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब वहां मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ और उन्हें हटाने की कोशिश की, तो कुछ उपद्रवी तत्व पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़े।

देखते ही देखते बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। 

रिपोर्ट- अनिल कुमार