नवादा में जमीन विवाद में खूनी तांडव: गोलियों और लाठियों से हमला, एक की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पांच लोग

मृतक के भाई अखिलेश यादव ने 27 कट्ठा जमीन को लेकर वर्ष 2021 से विवाद होने और वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आठ दिन पहले हत्या की धमकी मिलने की सूचना पुलिस को देने की बात भी कही है।

Nawada Crime
Nawada Crime - फोटो : news4nation

Bihar News :  नवादा के रोह थाना क्षेत्र के गोरिहारी और भांडाजोर गांव के बीच जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि खेत में काम कर रहे एक परिवार पर 20 से 25 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान गोरीहरी गांव निवासी बूंदी यादव के करीब 36 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव की मौत हो गई, जबकि पांच घायलों का इलाज जारी है।



मृतक के भाई अखिलेश यादव ने 27 कट्ठा जमीन को लेकर वर्ष 2021 से विवाद होने और वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आठ दिन पहले हत्या की धमकी मिलने की सूचना पुलिस को देने की बात भी कही है।


घटना के बाद एसडीपीओ हुलास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घायलों ने जमीन के मामले में अंचल स्तर पर भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अमन की रिपोर्ट