Bihar Crime News: बर्थडे पार्टी में बुलाकर डांसर से गैंगरेप , दो युवकों पर केस, पुलिस जांच में जुटी
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में बर्थडे पार्टी के नाम पर डांसर को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में बर्थडे पार्टी के नाम पर डांसर को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी में कुल सात युवक शामिल हुए थे। इसी दौरान दो युवकों पर डांसर के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, डांसर को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि पार्टी के दौरान दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी में सात युवक मौजूद थे, हालांकि पीड़िता ने दो युवकों को इस मामले में आरोपी बनाया है।
घटना के बाद मामला सामने आने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। लहेरी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही घटना की परिस्थितियों और पार्टी में शामिल लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
रिपोर्ट- राज पाण्डेय