Bihar Crime: निकाह का झूठा ख्वाब दिखा कर बनाया जिस्मानी संबंध, फिर आशिक की करतूत पढ़कर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Bihar Crime: हाय रे इंस्टाग्राम की यह डिजिटल मुहब्बत! जहाँ प्यार का पैगाम बाद में आता है, और दगाबाजी का पैंतरा पहले ही तैयार रहता है।

Muzaffarpur Marriage Trap
निकाह का झूठा ख़्वाब दिखा कर ब्लैकमेलिंग- फोटो : reporter

Bihar Crime: हाय रे इंस्टाग्राम की यह डिजिटल मुहब्बत! जहाँ प्यार का पैगाम बाद में आता है, और दगाबाजी का पैंतरा पहले ही तैयार रहता है। मुजफ़्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाने में जब एक 17 साल की नाबालिग जब अपनी दास्तान सुनाने पहुँची, तो मानों इश्क़-ए-इंसानी का सारा फरेब नंगा होकर सामने आ गया। प्रेमी ने  पहले तो निकाह के हसीन ख़्वाब दिखाकर भोली-भाली हसीना को अपने ज़ालिम जाल में फँसाया, फिर जिस्मानी ताल्लुक़ात कायम करके चुपके से अश्लील वीडियो की रिकॉर्डिंग भी कर ली।

बाप-बेटे की ‘ब्लैकमेलिंग प्राइवेट लिमिटेड’

कहते हैं बाप-बेटे का रिश्ता मुक़द्दस होता है, मगर यहाँ तो दोनों ने मिलकर ब्लैकमेलिंग की नई कंपनी ही खोल ली! जब पीड़िता ने गिड़गिड़ाकर वीडियो डिलीट करने की इल्तजा की, तो इन दरिंदो ने सीधे होटल जाने का फरमान सुना दिया। जब बात नहीं बनी, तो दो लाख रुपये का देने का हुक्म सुना दिया। बेचारी मासूम ने डर के मारे अपनी माँ का आख़िरी जेवर सोने की बाली तक बेचकर 70 हजार रुपये इनके हवाले कर दिए। मगर अफसोस! दरिंदगी का पेट फिर भी नहीं भरा।

रकम भी हड़पी और इज़्ज़त भी नीलाम की!

रुपये ऐंठने के बाद भी इन फरेबियों की नीयत साफ नहीं हुई। मैडम के नाम से फेक आईडी बनाकर उस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया के हवाले कर दिया गया। यानी पैसा भी पूरा वसूलेंगे और इज़्ज़त का जनाज़ा भी सरेआम निकालेंगे! इसे कहते हैं ज़ुल्म की मुकम्मल इंतहा।

काज़ी का इंसाफ़ और पुलिसिया मुआयना

मामला जब टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के पास पहुँचा, तो साहब ने भी मान लिया कि साज़िश पुरानी थी। माड़ीपुर इलाके की इस पीड़िता की शिकायत पर बाप-बेटे के ख़िलाफ नामजद एफआईआर की मुकम्मल मुहर लग चुकी है। अब देखना यह है कि पुलिस इन सस्ता मजनू और उनके रहनुमा पिता को सलाखों के पीछे कब पहुँचाती है, या फिर यह तफतीश भी महज फ़ाइलों की ज़ीनत बनकर रह जाएगी!

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा