Bihar Crime: लोजपा नेता की मौत के बाद खुली क्राइम-कनेक्शन की फाइल, हादसा या हड़बड़ी में भागते हुए कार अनियंत्रित होकर हुई थी दुर्घटनाग्रस्त?

Bihar Crime:अमित सिंह राजनीति की आड़ में शराब के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले वह वैशाली में था और ...

Muzaffarpur Lok Janshakti Party Youth Leader Death Sparks Pr
लोजपा नेता की मौत के बाद खुली क्राइम-कनेक्शन की फाइल- फोटो : reporter

Bihar Crime: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, कई बार पलटी और सियासत का एक चेहरा सड़क पर बिखर गया। कार चला रहे लोजपा के युवा नेता अमित कुमार उर्फ अमन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में सकरी चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अहले सुबह ऐसा मंजर बना, मानो रफ्तार ने खुद अपनी कब्र खोद ली हो।

पहली नज़र में यह महज़ सड़क हादसा लगा, लेकिन पुलिसिया तहकीकात ने कहानी में ‘क्राइम का ट्विस्ट’ जोड़ दिया। मृतक अमित सिंह उर्फ अमन सिंह, वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग गांव का निवासी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के सदर थाना में हत्या से जुड़ा कांड संख्या 347/15 दर्ज है। लहलादपुर पताही निवासी अशोक कुमार पांडे ने अपने पुत्र मिठ्ठू कुमार की हत्या के मामले में उसे नामजद किया था। हालांकि वह इस केस में अदालत से जमानत ले चुका था।

एसडीपीओ वेस्ट टू एस सी ज्ञानी ने खुलासा किया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमित सिंह राजनीति की आड़ में शराब के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले वह वैशाली में था और संभव है कि पुलिस या अन्य लोगों द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था। इसी अफरा-तफरी में वह तेज रफ्तार से भाग रहा था और तुर्की थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अब सवाल यह कि यह महज़ हादसा था या किसी दबिश की दास्तान? क्या रफ्तार ने राज दफना दिए या जांच में और भी परतें खुलेंगी? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। सियासत, शराब और संगीन आरोप इन तीनों के साये में हुई यह मौत इलाके में चर्चा और सस्पेंस का सबब बनी हुई है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा