Bihar Girl Tower Incident: हाथ में धारदार चाकू लेकर टावर पर चढ़ीं मोहरमा, ये इश्क का मामला है

Bihar Girl Tower Incident: युवती पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि वो निकाह के लिए टावर पर चढ़ गईं....

 Bihar  Girl Tower Incident
इश्क, निकाह और टॉवर- फोटो : reporter

Bihar  Girl Tower Incident: मोतिहारी के रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बोधि माई मंदिर के पास एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालात उस वक्त और नाजुक हो गए, जब टावर पर मौजूद युवती के हाथ में धारदार चाकू भी दिखाई दिया।टावर पर चढ़ी युवती की पहचान स्थानीय निवासी की पुत्री के रूप में बताई जा रही है। युवती काफी ऊंचाई पर पहुंच गई, जिसके बाद नीचे मौजूद लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई। किसी अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवती गांव के ही रहने वाले युवक से प्रेम करती है। प्यार में दीवानी युवती उसी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है और इसी बात को लेकर वह मोबाइल टॉवर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ने के बाद वह हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डरा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के हाथ में धारदार चाकू नजर आने के बाद मामला बेहद संवेदनशील हो गया। नीचे खड़े लोग लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवती टावर से नीचे नहीं उतर रही थी।सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और युवती से बातचीत कर उसे शांत कराने का प्रयास शुरू किया।मौके पर हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान समेत पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। वार्ड पार्षद ओम कुमार साह सहित अन्य लोग भी युवती को समझाने में जुटे हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवती आखिर मोबाइल टावर पर चाकू लेकर क्यों चढ़ी। उसने ऐसा कदम किस वजह से उठाया, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल घटना के कारण का पता लगाने से ज्यादा युवती को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारना है। अधिकारियों और स्थानीय लोगों की ओर से बातचीत के जरिए उसे समझाने की कोशिश की जा रही है।घटना की वजह सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती ने टावर पर चढ़ने जैसा जोखिम भरा कदम क्यों उठाया था।

घटना के बाद मंदिर के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई है। हर किसी की नजर टावर पर मौजूद युवती पर टिकी हुई है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश शुरू कर दी है।फिलहाल पूरा घटनाक्रम पुलिस की निगरानी में है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है। इस वक्त सबसे अहम चुनौती किसी भी तरह की अनहोनी को रोकना और युवती को सकुशल जमीन तक लाना है। इसके बाद पुलिस उसके इस कदम के पीछे की वजह की पड़ताल करेगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार