Bihar Crime:मोतिहारी में मदरसा पर रेड, पिस्टल बरामद, तीन संदिग्ध हिरासत में, साजिश के संकेत से मचा हड़कंप

Bihar Crime: एक मदरसा में छापेमारी की गई, जिसमें हथियार का राज सामने आया है। ड में पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। साथ ही मौके से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।...

Motihari Madrasa Raid Sparks
मदरसा से हथियार के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar Crime: मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने इलाके में खौफ और सनसनी फैला दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देश पर चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा स्थित एक मदरसा में छापेमारी की गई, जिसमें हथियार का राज सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड में पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की है। साथ ही मौके से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मदरसा सील किया है। पुलिस को शक है कि यहां किसी बड़ी वारदात की साजिश रची जा रही थी, जिसे वक्त रहते नाकाम कर दिया गया।

खास बात यह है कि यही मदरसा पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। इसी जगह से पहले पीएफआई से जुड़े उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। ऐसे में इस बार की बरामदगी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में इलाके में एक संदिग्ध शख्स की गतिविधियों ने लोगों का ध्यान खींचा था। उसके मदरसा के आसपास घूमने से स्थानीय लोग सतर्क हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन सर्च शुरू किया और मदरसा को फिलहाल सील कर दिया गया है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का कनेक्शन सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या यह सिर्फ एक हथियार बरामदगी है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस राज से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार