अमेरिका-ईरान में हो रहा था युद्ध इधर पटना में पति-पत्नी ने मिलकर कर दिया बड़ा गुनाह, शराब भी बरामद, दोनों गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युद्ध की खबरों के बाद उन्हें गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ने और अधिक मुनाफा होने की संभावना लगी। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में सिलेंडर जमा करना शुरू कर दिया।

Liquor-gas black marketing busted in Patna
Liquor-gas black marketing busted in Patna- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित रवि चौक नाला के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में छापेमारी कर 56 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ विदेशी शराब की खेप बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू और उसकी पत्नी बबली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से अवैध रूप से गैस सिलेंडर और शराब के कारोबार में सक्रिय थे।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युद्ध की खबरों के बाद उन्हें गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ने और अधिक मुनाफा होने की संभावना लगी। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में सिलेंडर जमा करना शुरू कर दिया। जरूरतमंद लोगों को एक सिलेंडर 2500 से 3000 रुपये तक में बेचा जाता था।


टाउन डीएसपी-1 डॉ. अन्नू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक और शास्त्रीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान इंडियन ऑयल और भारत गैस के कुल 56 सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा मकान से विदेशी शराब की बड़ी खेप भी जब्त की गई।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा शराब और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

रंजीत की रिपोट