Bihar Crime: जमीन के नीचे छिपा था नशे का माल, पुलिस सूंघ लिया,तस्करों में हड़कंप

Bihar Crime: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर जोरदार कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।...

Bihar Crime: जमीन के नीचे छिपा था नशे का माल, पुलिस सूंघ लिय
नशे का माल बरामद- फोटो : reporter

Bihar Crime: कटिहार जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर जोरदार कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पोठिया थाना पुलिस की छापेमारी से इलाके में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्राम डूमर स्थित आदिवासी बस्ती में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा मावा नष्ट किया, जबकि जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई देशी चुलाई शराब भी बरामद की।

जमीन के नीचे छिपा था ‘नशे का माल’

पुलिस की टीम जब ग्राम डूमर पहुंची तो अवैध शराब निर्माण से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक शराब कारोबारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए करीब 65 लीटर देशी चुलाई शराब जमीन के अंदर छिपाकर रखी थी।तलाशी के दौरान पुलिस की नजर इस गुप्त ठिकाने तक पहुंची और जमीन खोदकर शराब बरामद की गई। शराब को इस तरह छिपाने का मकसद पुलिस की नजर से बचना बताया जा रहा है।बरामदगी के बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

800 लीटर कच्चा मावा मौके पर नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया भारी मात्रा में कच्चा मावा भी मिला। पुलिस के अनुसार करीब 800 लीटर कच्चा मावा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।यह वही कच्चा माल है जिसका इस्तेमाल अवैध तरीके से चुलाई शराब तैयार करने में किया जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

थानाध्यक्ष की अगुवाई में चला ऑपरेशन

पूरी कार्रवाई पोठिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर तलाशी लेते हुए शराब निर्माण से जुड़े सामान और तैयार शराब की तलाश की।पुलिस का कहना है कि बरामद देशी चुलाई शराब के संबंध में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब निर्माण और कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

कटिहार में मद्यनिषेध अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। डूमर में हुई इस छापेमारी ने यह भी दिखाया कि अवैध शराब कारोबारी पुलिस से बचने के लिए शराब और कच्चे माल को जमीन के नीचे तक छिपाने का तरीका अपना रहे हैं।हालांकि पुलिस की दबिश में यह गुप्त ठिकाना भी बेनकाब हो गया। 800 लीटर कच्चे मावे का सफाया और 65 लीटर चुलाई शराब की बरामदगी ने नशे के कारोबारियों के बीच खौफ पैदा कर दिया है।पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब जांच का अगला सिरा उन लोगों तक पहुंचाने की कोशिश होगी, जो इस कथित अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह