Bihar Crime: मातम में बदली नाच की महफिल, बारात में चली गोली, डांसर की मौत

Bihar Crime: बारात के दौरान आयोजित नाच कार्यक्रम में अचानक चली गोली की चपेट में आने से एक डांसर की मौत हो गई।

Bihar Crime: मातम में बदली नाच की महफिल, बारात में चली गोली,
मातम में बदली नाच की महफिल- फोटो : reporter

Bihar Crime: गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात के दौरान आयोजित नाच कार्यक्रम में अचानक चली गोली की चपेट में आने से एक डांसर की मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

यह घटना गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव का है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बघौचघाट थाना क्षेत्र के नवगवा गांव से बारात आई थी। देर रात बारात के दौरान नाच कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और डांसर को जा लगी।देर रात नाच कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और एक डांसर को जा लगी। गंभीर रूप से घायल डांसर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेज गति से की जा रही है। घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर शादी समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग के खतरों को उजागर कर दिया है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा