Bihar Crime: थाने के आंगन में चोरो की बेखौफ गैंग का काला करिश्मा, दरोगा की बीवी का मंगलसूत्र सफाचट, पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar Crime: थाने के कैंपस से हीं एक दरोगा की बीवी का सोने का मंगलसूत्र बड़ी शातिराना तरीके से चोरी कर लिया गया।....

Gaya Bold theft gang strikes police station SI wife mangalsu
थाने के भीतर भी हाथ साफ- फोटो : reporter

Bihar Crime: थाने के अहाते में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दरोगा की बीवी का सोने का मंगलसूत्र बड़ी शातिराना तरीके से चोरी कर लिया गया। यह वारदात गयाजी के मुफस्सिल थाने की पुलिसिया निजाम की सुरक्षा-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है, क्योंकि घटना उसी परिसर में हुई जहां खुद खाकी का पहरा रहता है।

सूत्रों के मुताबिक, पटना पुलिस बल में तैनात दरोगा वीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी सविता देवी 16 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे गयाजी के थाना मुफस्सिल परिसर स्थित गुलहिन थाला आंगन में सावित्री पूजा में शामिल थीं। पूजा-पाठ और भीड़भाड़ के बीच अचानक एक अज्ञात औरत ने हाथ की सफाई दिखाते हुए उनके गले से सोने का मंगलसूत्र काट लिया और मौके से रफूचक्कर हो गई। बताया जाता है कि मंगलसूत्र का वजन करीब एक भर यानी लगभग 11.66 ग्राम था, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

पीड़िता सविता देवी, गया के शिवपुरी कॉलोनी, कैनिंग रोड नंबर-1, थाना मुफस्सिल की रहने वाली हैं। उन्होंने पूरे वाकये की लिखित शिकायत थाना अध्यक्ष को देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और महकमे में भी खलबली फैल गई।

पुलिस महकमे के सूत्रों का कहना है कि पूजा स्थल पर उस वक्त भारी भीड़ मौजूद थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर किसी चालाक-चोरनी गैंग ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिला की तलाश में तफ्तीश तेज कर दी गई है। आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कहा है कि तफ्तीश जारी है, जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। हालांकि, इस वारदात ने थाने की सुरक्षा-व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

स्थानीय लोगों में भी रोष है। उनका कहना है कि जब पुलिस थाने के अंदर ही ऐसी वारदात-ए-चोरी हो सकती है, तो आम जनता की हिफाजत कैसे सुनिश्चित होगी? यह घटना न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनी है बल्कि पुलिसिया चौकसी की पोल भी खोल रही है।

फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हाथ साफ करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि जब खाकी की खोह में खाकी के लोग सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी के सुरक्षा का भार किसके हाथ में है, अनुमान लगाना कठीन नहीं है....

पटना से रंजीत कुमार की विशेष रिपोर्ट