Bihar Crime: इश्क की आग में अंधे दोस्त, एक-दूसरे की पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो किया वायरल,वीडियो कॉल वाली दोस्ती बनी मुसीबत
Bihar Crime: बिहार से एक ऐसा साइबर ड्रामा सामने आया है जिसमें इश्क, ब्लैकमेल और इंतकाम की पूरी कहानी छिपी है।....
Bihar Crime: बिहार से एक ऐसा साइबर ड्रामा सामने आया है जिसमें इश्क, ब्लैकमेल और इंतकाम की पूरी कहानी छिपी है। मामला इतना पेचीदा निकला कि आखिरकार दोनों पक्षों के जनाब सलाखों के पीछे पहुंच गए।जांच में जो कहानी सामने आई, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं। पुलिस के मुताबिक राम सुजीत शर्मा की पहचान एक अविवाहित युवती से हुई थी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने चालाकी से युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल का सिलसिला कभी धमकी, कभी दबाव।
दरअसल के दरभंगा साइबर थाना पुलिस ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।कहानी की शुरुआत एक वीडियो कॉल से हुई और अंजाम जेल की सलाखों तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक मनीगाछी थाना क्षेत्र का रहने वाला राम सुजीत शर्मा है, जबकि दूसरा सकतपुर थाना इलाके का कमलेश महतो बताया जा रहा है।
साइबर डीएसपी विपिन बिहारी के अनुसार दोनों आरोपियों की पत्नियों ने एक-दूसरे के पति के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाकर बदनामी की जा रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इधर नवंबर 2025 में युवती की शादी हो गई। मगर राम सुजीत को यह रास नहीं आया। बदले की नीयत से उसने युवती के निजी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। जब यह बात युवती के पति कमलेश महतो को पता चली तो उसने भी गुस्से में आकर आरोपी की पत्नी की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर सोशल मीडिया पर फैला दी।
बस फिर क्या था दोनों घरों में तूफान मच गया। आखिरकार दोनों की पत्नियां सीधे साइबर थाना पहुंच गईं और अपने-अपने शौहर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने साफ कहा कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। खासकर ऐसे वक्त में जब देश महिला सम्मान की बात कर रहा है, इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।अब दोनों साइबर बहादुर जेल की हवा खा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। एक बात तो तय है सोशल मीडिया पर बदले की आग भड़काने वाले अक्सर खुद ही उसकी लपटों में घिर जाते हैं।