पटना में सनसनीखेज मामला, बोरे में बंद खून से लथपथ युवक का शव बरामद, सड़क किनारे फेंका

Patna Crime
Patna Crime- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना से रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट इलाके में दशरथा मोड़ के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। शव खून से लथपथ था और उसे बोरे से ढककर सड़क किनारे फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही बेऊर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। वहीं, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।


अनिल की रिपोर्ट