ब्लाउज पर 'संग्राम': महिलाओं के झगड़े में कूदे पुरुष, लाठी-डंडों से चले वार, 2 की हालत गंभीर

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां ब्लाउज को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

blouse fight
ब्लाउज पर 'संग्राम:2 की हालत गंभीर- फोटो : news 4 nation

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ब्लाउज को लेकर दो पड़ोसियों  के घरो कि महिलाओं में पहले जमकर मारपीट हुई. फिर घर के पुरुषों ने भी जमकर लाठियां भाजी नतीजतन इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के जोन्नागिरी गांव में घटी। घटना की शुरुआत तब हुई जब सुकुलम्मा नामक महिला ने घर के बाहर चार ब्लाउज सूखने के लिए डाले थे। कुछ समय बाद जब उसे अपने ब्लाउज वहां नहीं मिले, तो उसने तलाश शुरू की। सुकुलम्मा को अपने ब्लाउज पड़ोसी शांता और नंदिनी के घर में दिखाई दिए, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

महिलाओं के झगड़े में कूदे पुरुष

देखते ही देखते यह बहस हिंसक झड़प में बदल गई। सुकुलम्मा के भाई लक्ष्मण और रामू भी मौके पर पहुंच गए और पड़ोसी परिवार से उलझ गए। दूसरी ओर से भी परिवार के अन्य सदस्य चिन्नवीरप्पा, उरुकुंदु, चिन्नी और वंशी मैदान में उतर आए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

लाठी-डंडों से हमला और गंभीर चोटें

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हिंसक मारपीट में लक्ष्मण और रामू के सिर पर गहरी चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गुत्ती के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिसिया कार्रवाई और स्थानीय लोगों का तर्क


घटना के बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि संभवतः तेज हवा के कारण ब्लाउज उड़कर पड़ोसी के घर चले गए होंगे। एक छोटे से संदेह और आपसी संवाद की कमी के कारण शुरू हुए इस विवाद ने दो लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया और पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया।