Bihar Police Encounter: बिहार में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, भागलपुर के बाद सीवान में शूटआउट, भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल
Bihar Police Encounter: भागलपुर एनकाउंटर की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि सीवान में फिर खाकी ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। महज़ 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, और अपराध जगत में खलबली मच गई है। पु
Bihar Police Encounter: बिहार में इन दिनों पुलिस का एक्शन मोड अपराधियों के लिए कहर बनकर टूट रहा है। भागलपुर एनकाउंटर की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि सीवान में फिर खाकी ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। महज़ 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, और अपराध जगत में खलबली मच गई है। पुलिस का साफ पैगाम है गुनाह करोगे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
सीवान के हुसैनगंज थाना इलाके में गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान हत्या के आरोपी छोटू कुमार यादव उर्फ छोटू को गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी एक्शन लिया। घायल बदमाश को पहले सदर अस्पताल और फिर पटना रेफर कर दिया गया।
दरअसल, पूरा मामला बुधवार शाम का है, जब एक मामूली सड़क हादसा खूनी वारदात में बदल गया। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास गाड़ी सटने को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक गैंगवार जैसे मंजर में तब्दील हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके पिता चंदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें हालत नाजुक होने पर पटना के पीएमसीएच भेजा गया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन फौरन हरकत में आया एसपी पूरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और इसी आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे ट्रेस किया गया। पुलिस का दावा है कि इस एनकाउंटर ने अपराधियों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। लगातार दो दिनों में हुई कार्रवाई ने ये साफ कर दिया है कि बिहार में अब जुर्म की दुनिया के लिए कोई सेफ जोन नहीं बचा है।