Bihar Suvendu Adhikari PA Murder Connection:प. बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बिहार कनेक्शन! STF की बक्सर में रेड, कुख्यात शूटर गिरफ्तार, न्यूज4 नेशन के खबर पर मुहर

Bihar Suvendu Adhikari PA Murder Connection:शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हुई हत्या के मामले में न्यूज4 नेशन के खबर पर मुहर लगी है। बंगाल पुलिस और एसटीएफ ने कुख्यात को धर दबोचा है...

Bihar Suvendu Adhikari PA Murder Connection:
शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बिहार कनेक्शन! - फोटो : social Media

Bihar Suvendu Adhikari PA Murder Connection: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक  चंद्रनाथ रथ की हुई हत्या के मामले में न्यूज4 नेशन के खबर पर मुहर लगी है।  शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या मामले में अब बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद सियासी और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पश्चिम बंगाल STF ने बक्सर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि विशाल पर हत्या और आर्म्स एक्ट के दर्जनों संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। न्यू4नेशन ने पहले हीं बताया था कि अधिकारी के पीए की हत्या के तार बिहार से जुड़ रहे हैं।

बंगाल STF ने अब तक बिहार से एक और यूपी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में बिहार के बक्सर से विशाल श्रीवास्तव को दबोचा गया है। STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस आरोपी विशाल श्रीवास्तव को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। इससे पहले यूपी के सम्भल और बदायूं से भी दो संदिग्धों को पकड़ा गया था। जांच एजेंसियों को शक है कि हत्या की साजिश कई राज्यों में फैले नेटवर्क के जरिए रची गई थी। STF अब इस केस के तार बिहार-यूपी बॉर्डर से जुड़े अपराधियों और सुपारी गैंग से जोड़कर जांच कर रही है। लगातार हो रही छापेमारी से अपराधियों में खौफ का माहौल है।

News4Nation के बड़े खुलासे पर अब जांच एजेंसियों ने भी मुहर लगा दी है। वहीं पश्चिम बंगाल STF की एक स्पेशल टीम फिलहाल बक्सर से सटे यूपी के इलाकों में डेरा डाले हुए है और एक शातिर बदमाश के व्हेयरअबाउट्स खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक सम्भल और बदायूं में दबिश देने के बाद STF की नजर अब बिहार-यूपी बॉर्डर के आरा, बक्सर और सीमावर्ती जिलों पर टिक गई है। खुफिया इनपुट के आधार पर एजेंसियां ऐसे 25 से 30 साल के तीन युवकों की तलाश में जुटी हैं, जो पिछले 2-3 महीनों में जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। STF को शक है कि इन युवकों का कनेक्शन सुपारी नेटवर्क और शूटर्स गैंग से हो सकता है। लगातार हो रही छापेमारी से अपराध जगत में खलबली मची हुई है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की चुनावी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाने वाले चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी थी। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बेहद प्रोफेशनल अंदाज में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। वारदात के तरीके को देखकर शुरू से ही पेशेवर शूटरों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही थी।

अब इस केस की जांच बिहार तक पहुंच गई है। बंगाल STF और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि इस गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

बता दें इस हत्याकांड की जांच में सबसे बड़ा सुराग UPI पेमेंट बना। दरअसल पुलिस को पता चला कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार घटना से पहले एक टोल प्लाजा से गुजरी थी, जहां आरोपी ने नकद की जगह UPI से भुगतान किया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन ने पुलिस को मोबाइल नंबर तक पहुंचा दिया और फिर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जुड़ती चली गईं।

जांच एजेंसियों को शक है कि इस वारदात में बिहार के पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया। यही वजह है कि बिहार के कई जिलों में निगरानी और छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि स्थानीय अपराधियों ने हमलावरों को हथियार, लॉजिस्टिक सपोर्ट और पनाह मुहैया कराई या नहीं।

चंद्रनाथ रथ की हत्या के 36 घंटे बाद तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब STF की कार्रवाई ने केस को नया मोड़ दे दिया है। फिलहाल पूरे मामले पर देशभर की नजर टिकी है, क्योंकि यह सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि सियासत, सुपारी और प्रोफेशनल क्राइम के गठजोड़ की बड़ी कहानी बनती जा रही है।

ताजा अपडेट के अनुसार विशाल श्रीवास्तव को  बंगाल STF छोड़ दिया है .... वही मयंक मिश्रा और विक्की मौर्या की गिरफ्तारी की आधिकारिक न तो घोषणा हुई है न इनके बाबत कोई जानकारी है।

 कुलदीप भारद्वाज की स्पेशल रिपोर्ट