नर्स पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध बना आफत, प्रेमी ने बीच सड़क पर पिस्टल के बट से इंजीनियर पति का तोड़ा चेहरा,
Bihar Extramarital Affair: एक जूनियर इंजीनियर को अपनी ही बीवी के कथित अफेयर पर ऐतराज जताना भारी पड़ गया।सरेआम पिस्टल के बट से चेहरा कूच दिया गया...
Bihar Extramarital Affair: मोहब्बत का ऐसा इंतजाम हुआ कि एक जूनियर इंजीनियर को अपनी ही बीवी के कथित अफेयर पर ऐतराज जताना भारी पड़ गया। नतीजा सरेआम पिस्टल के बट से चेहरा कूच दिया गया और इंसाफ की जगह इंतेकाम का नंगा नाच हुआ। मामला भागलपुर के तिलका मांझी थाना इलाके का है, जहां इंजीनियर साहब ने अपनी बीवी को उसके कथित आशिक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अब साहब, जब दिल का मामला सड़क पर आएगा तो हंगामा तो होगा ही। बहस शुरू हुई, बातचीत की जंग चली, और फिर वही हुआ जिसका अंदेशा था,आरोपी सुजीत मंडल ने कानून को जेब में रखकर पिस्टल निकाल ली।
आरोप है कि उसने इंजीनियर पर ताबड़तोड़ हमला किया, पिस्टल के बट से चेहरे और मुंह पर ऐसे वार किए जैसे कोई दुश्मन से हिसाब बराबर कर रहा हो। हद तो तब हो गई जब इंजीनियर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, लेकिन सुजीत मंडल का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ वो तब तक मारता रहा जब तक आसपास के लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया।
जख्मी इंजीनियर को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उधर, दिलचस्प बात ये है कि आरोपी खुद को पावरफुल कनेक्शन वाला बताकर पहले भी धमकी देता रहा था मानो कानून कोई खिलौना हो और इंसाफ उसकी जेब में रखा हो!आरोपी की पहचान शहर के मारवाड़ी पाठशाला क्षेत्र निवासी सुजीत मंडल के रूप में हुई है, जो मायागंज अस्पताल में अनुबंध पर डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।इंजीनियर की बीबी भी उसी मायागंज अस्पताल में जीएनएम के पद पर सेवारत है। इंजीनियर का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से उनकी पत्नी और सुजीत मंडल के बीच संबंध है।
पीड़ित की शिकायत पर बरारी थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मगर सवाल वही पुराना है जब तक कानून सख्ती से नहीं बोलेगा, क्या ऐसे आशिक मिजाज गुंडे यूं ही सड़कों पर इंसाफ का मजाक उड़ाते रहेंगे?
इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब रिश्तों में सच्चाई की जगह धोखा और अहंकार ले लेता है, तो अंजाम सिर्फ बर्बादी और खून-खराबा ही होता है। अब देखना ये है कि कानून इस इश्क के जुर्म पर क्या फैसला सुनाता है।