Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट; जानें आज का भाव

Petrol-Diesel Price Today: : पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 है, जबकि ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार है।

Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले लोगों के लिए शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कई प्रमुख शहरों में वाहन चालकों को ईंधन कल के ही रेट पर मिल रहा है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।


घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 25 मई से ₹102.12 प्रति लीटर पर बना हुआ है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारतीय ईंधन कीमतों पर नजर बनी रहेगी।


दिल्ली से श्रीनगर तक आज पेट्रोल-डीजल के रेट


दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.31 और डीजल ₹97.97 प्रति लीटर के आसपास है। कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है।


चेन्नई में पेट्रोल ₹107.78 और डीजल ₹99.56 प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल ₹113.35 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर है।


नागपुर में पेट्रोल ₹111.90 और डीजल ₹98.20 प्रति लीटर है। श्रीनगर में पेट्रोल ₹104.10 और डीजल ₹92.81 प्रति लीटर है। वहीं इंदौर में पेट्रोल ₹114.32 और डीजल ₹99.41 प्रति लीटर के रेट पर है।


कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंता


भारत में ईंधन की कीमतें भले ही स्थिर हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में स्थिति अलग है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और प्रमुख समुद्री रास्तों पर सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। 11 सितंबर को ब्रेंट क्रूड करीब $104.61 प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि WTI करीब $100.05 प्रति बैरल रहा। सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन को भी ड्रोन हमले के बाद एहतियातन अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता और बढ़ी है।


भारत पर महंगे क्रूड का क्या असर पड़ सकता है?


भारत अपनी जरूरत के बड़े हिस्से के लिए आयातित कच्चे तेल पर निर्भर है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत लंबे समय तक ऊंची रहने पर देश के आयात खर्च, रुपये की कीमत और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है। भारतीय तेल कंपनियों पर भी इसका असर पड़ता है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 9 सितंबर को भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत $115.98 प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने का असर जरूरी नहीं कि उसी दिन पेट्रोल पंप पर दिखाई दे। तेल कंपनियों के रिटेल रेट कई अन्य बातों के साथ-साथ कच्चे तेल की लागत, रुपये-डॉलर विनिमय दर, टैक्स और स्थानीय परिस्थितियों पर भी निर्भर करते हैं।


रोज सुबह 6 बजे क्यों जारी होते हैं नए रेट?


भारत में पेट्रोल और डीजल के लिए डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग व्यवस्था लागू है। तेल कंपनियां आम तौर पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में किसी दिन कच्चे तेल की कीमत बढ़ने या घटने का असर घरेलू रिटेल रेट में तुरंत दिखाई देना जरूरी नहीं है। फिलहाल 12 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लंबे समय तक 100 डॉलर से ऊपर बना रहता है, तो आने वाले समय में भारतीय तेल कंपनियों की लागत और ईंधन बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।