LPG Cylinders Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम जारी, जानें आपके शहर में 14 किलो सिलेंडर का रेट
LPG Cylinders Price: घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट जारी। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत बड़े शहरों में आज गैस सिलेंडर कितने का मिल रहा है।
LPG Cylinder Prices: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी और अब सीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों की नजर अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों पर बनी हुई है।
मंगलवार को जारी नए रेट के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बने हुए हैं। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 900 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। इसी वजह से अब कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये के पार पहुंच गई है। नई दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये का है। इसके अलावा 5 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 339 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 47.5 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 7,674.50 रुपये है।
देश के बड़े शहरों में गैस की कीमत
अगर देश के बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,024 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर का दाम 939 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3,202 रुपये का हो गया है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,237 रुपये में बिक रहा है।
बेंगलुरु में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये है और कमर्शियल सिलेंडर 3,152 रुपये का है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 965 रुपये का हो गया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3,315 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,194 रुपये का है।
कानपुर में घरेलू सिलेंडर 928 रुपये में मिल रहा है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,194 रुपये है। पटना में घरेलू सिलेंडर 942.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,369 रुपये का हो गया है। वहीं वाराणसी में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,276.50 रुपये में बिक रहा है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से जारी ताजा कीमतों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ रही गैस की कीमतों ने आम आदमी के घरेलू बजट पर भी दबाव बढ़ा दिया है।