SEMICON India 2026 में बिहार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश संभावनाओं को किया प्रदर्शित
IESA द्वारा 17 से 19 सितंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित SEMICON India 2026 में उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा भागीदारी की जा रही है। आयोजन के माध्यम से बिहार सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में राज्य की नीतियों, औद्योगिक आधारभूत
Patna : IESA द्वारा 17 से 19 सितंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित SEMICON India 2026 में उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा भागीदारी की जा रही है। आयोजन के माध्यम से बिहार सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में राज्य की नीतियों, औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है।
बिहार पवेलियन का उद्घाटन श्री अमन समीर, IAS, निदेशक, एमएसएमई तथा श्री मनोज कुमार सिंह, IAS, रेजिडेंट कमिश्नर, बिहार ने किया। इस दौरान अमेरिका और जापान के निवेशकों एवं हितधारकों के साथ राउंडटेबल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें निवेश, तकनीकी सहयोग और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
इसके साथ ही B2G बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संभावित निवेश और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की गई। इस दौरान बिहार की Semiconductor Policy 2026 सहित बिहार की प्रमुख औद्योगिक नीतियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।