Bihar Politics:नित्यानंद राय के हाजीपुर घर में खुशी का रंग, सीएम पद की अटकलों पर बिहार में सियासी हलचल

Bihar Politics: बिहार की सियासत इस वक्त चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यनंद राय का नाम मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की सूची में सबसे ऊपर आ गया है।

Joyful mood prevails at Nityanand Rai Hajipur home CM specul
नित्यानंद राय के हाजीपुर घर में खुशी का रंग- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की सियासत इस वक्त चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यनंद राय  का नाम मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों की सूची में सबसे ऊपर आ गया है। हाजीपुर के उनके पैतृक आवास में आज होली के दिन उत्साह की लहर देखी गई।

सूत्रों के मुताबिक, यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो भाजपा के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इस दौड़ में नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे आगे माने जा रहे हैं।

नित्यानंद राय के पैतृक गांव करणपुरा के लोग और परिवार के सदस्य इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। गांव में होली के रंगों के बीच लोग अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी जता रहे हैं। कुछ चाचा-ताऊ खुशी में अपने नए कुर्ते पहनने की बातें कर रहे हैं।

हालांकि उत्साह का माहौल है, लेकिन नित्यानंद राय ने सार्वजनिक तौर पर साफ किया है कि उनकी कोई व्यक्तिगत इच्छा मुख्यमंत्री बनने की नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने में है और वे पूरी लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

भाजपा के भीतर नित्यानंद राय को एक प्रभावशाली नेता माना जाता है। यादव समुदाय से होने के कारण वे बिहार के जातीय और राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नित्यानंद राय की एंट्री केवल व्यक्तित्व का नहीं, बल्कि भाजपा और बिहार के सियासी समीकरणों का प्रतीक है। आने वाले हफ्तों में बिहार की सत्ता पर नए पन्ने लिखे जा सकते हैं, और यह होली उनके समर्थकों के लिए यादगार साबित हो सकती है।  

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार