प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली, युवक की मौके पर हुई मौत

प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली, युवक की मौके

Vaishali : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रेम-प्रसंग में युवक ने जहां अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर गांव की है। 


इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मृतक प्रेमी की पहचान 24 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो इमादपुर गांव निवासी फेंकन सहनी का पुत्र था। 


इधर लड़की के पिता ने प्रेम-प्रसंग की बात से इनकार करते हुए पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले महीने होने वाली थी और घर में शादी के लिए चार लाख रुपये रखे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज कुमार को इसकी जानकारी मिल गई थी और वह रुपये लूटने के इरादे से उनके घर में घुसा था। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। भगवानपुर थाना पुलिस के साथ-साथ एफएसएल की टीम भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर रही है।


इस संबंध में एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि भगवानपुर थाने के इमादपुर गांव में एक लड़का ने पहले लड़की को गोली मार दिया, उसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। लड़के का अपराधिक इतिहास सामने आया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


रिषभ की रिपोर्ट