सुपौल में 'मिशन परिवार विकास पखवाड़ा' का आगाज, सिविल सर्जन और अधिकारियों ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

सुपौल में 'मिशन परिवार विकास पखवाड़ा' का आगाज, सिविल सर्जन औ
सुपौल में 'मिशन परिवार विकास पखवाड़ा' का आगाज- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम जनता को परिवार नियोजन की सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को 'सारथी रथ' का भव्य शुभारंभ किया गया। राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए इस सारथी रथ को सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


अभियान में जिला स्तर के प्रमुख अधिकारियों की सहभागिता

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (DCM), जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (DAM) सहित कई अन्य संबंधित पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।


15 से 18 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में होगा भ्रमण

निर्धारित रूट प्लान के अनुसार, यह सारथी रथ 15 सितंबर से 18 सितंबर तक लगातार चार दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों का दौरा करेगा। इस दौरान रथ के माध्यम से परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उपलब्ध विभिन्न परिवार नियोजन सेवाओं, साधनों, उनके महत्व तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।


स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य और अपील

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जिम्मेदार मातृत्व को प्रोत्साहित करना और एक स्वस्थ परिवार की अवधारणा को मजबूत करना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे परिवार कल्याण संबंधी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इस स्वास्थ्य संदेश को दूर-दूर तक फैलाएं।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट