दवा लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

प्रदेश मे रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। राज्य के किसी न किसी जिले से सड़क दुर्घटना मे मौत की खबर मिलना आम बात हो गई है। रविवार को एक ऐसा ही मामला सुपौल जिले से सामने आया है, जहां रफ्तार के कहर ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली....

दवा लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को  तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, हु
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के करजाइन थाना क्षेत्र के फकिरना चौक के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान करजाइन थाना क्षेत्र के बौरहा वार्ड-4 निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद सफिद के रूप में हुई है।


दवा लेकर घर लौट रहे थे

परिजनों के अनुसार, मोहम्मद सफिद फकिरना चौक से दवा खरीदकर साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह गंभीर हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही करजाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल अवस्था में उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


ट्रक और चालक पुलिस की गिरफ्त में

करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट