'मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया' ... इतना लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गई बिहार सरकार की महिला अधिकारी

सिवान जिले के हसनपुरा प्रखंड में कृषि विभाग की सहायक तकनीकी प्रबंधक से जुड़ा है। सृष्टि कुमारी (26 वर्ष) ने अपने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Assistant Technical Manager of Agriculture Department
Assistant Technical Manager of Agriculture Department- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार सरकार में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाले मामले में 26 साल की सृष्टि कुमारी ने अपनी माँ को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट में लिखा है 'मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया'। यह मामला सिवान जिले के हसनपुरा प्रखंड में कृषि विभाग की सहायक तकनीकी प्रबंधक से जुड़ा है। सृष्टि कुमारी (26 वर्ष) ने अपने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।


घटना नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ले की है, जहां उनका शव बिस्तर के पास फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था- “मैं करना नहीं चाहती थी। हैंडल नहीं कर पाई। मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया।”


सृष्टि कुमारी मार्च 2023 से हसनपुरा प्रखंड कृषि कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों ने घटनास्थल की स्थिति और नोट की हैंडराइटिंग पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है, जबकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।