महिला आरक्षण विधयक पास नहीं को विरोध में आरएलएम ने निकाला धिक्कार मार्च, समाहरणालय पर पहुंचकर किया प्रदर्शन
Sasaram : बीते दिनों लोक सभा में महिला आरक्षण विधयक पास नहीं हो सका। जिसे लेकर सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष पर हमलावर है। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष में शामिल पार्टियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा धिक्कार मार्च निकाला गया।
सासाराम के बाल विकास मैदान से ये मार्च निकलकर समाहरणालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह भी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि देश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम होने जा रहा था। लेकिन विपक्ष की पार्टियों ने सिर्फ विरोध करने के नाम पर महिलाओं को उनका हक से वंचित कर दिया है।
आलोक कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले रूप से कहा कि इसका पूरा श्रेय जिसको लेना है ले ले। लेकिन महिलाओं को उनका हक दे दे। इसके बावजूद विपक्षी पार्टियों ने महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोटिंग करके बहुत गलत किया है। जिसके खिलाफ पूरे देश में महिलाओं में आक्रोश है। उसी का आक्रोश के प्रकटीकरण को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने पूरे बिहार में धिक्कार मार्च निकाला गया है।
रंजन की रिपोर्ट