महाशिवरात्रि पर पटना में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन सड़कों पर नहीं चला पाएंगे वाहन, देख लीजिये रूट

 traffic diversions in Patna
traffic diversions in Patna - फोटो : news4nation

Mahashivratri :  पटना में महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय, पटना द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार दोपहर 3 बजे के बाद विभिन्न स्थानों से शोभा यात्रा निकलेगी, जो खाजपुरा शिव मंदिर, बेली रोड पहुंचेगी। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा।


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, अग्निशमन और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सामान्य वाहनों का परिचालन निर्धारित मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा।


प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार है:


बेली रोड (नेहरू पथ) पर राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे से इनकम टैक्स मोड़ से जगदेव पथ मोड़ तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।


रूपसपुर से चिड़ियाघर गेट नंबर-1 तक नगर सेवा/सिटी राइड बसों का संचालन फ्लाईओवर के ऊपर से किया जाएगा।


जगदेव पथ मोड़ से आयकर गोलंबर, पटना जंक्शन की ओर जाने वाले ऑटो और व्यावसायिक वाहनों को दक्षिण दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।


बेली रोड से दीघा/राजीवनगर/एजी कॉलोनी की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को आयकर पथ मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा।


इनकम टैक्स मोड़ से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहनों को हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर मोड़ा जाएगा।


आशियाना-दीघा रोड से बेली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।


यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से बेली रोड व आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश न करें।


प्रशासन ने कहा है कि शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन और आमजन की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।