Bankipur Bypoll : प्रचार खत्म होने से 24 घंटे पहले तेजस्वी ने मारी इंट्री, पटना में 5 घंटे करेंगे रोड शो, जानिए क्या है रूटचार्ट

Bankipur Bypoll : देर से ही सही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में इंट्री मार दी है. कल वे पटना में सबसे बड़ा रोड शो करने जा रहे हैं.......पढ़िए आगे

Bankipur Bypoll : प्रचार खत्म होने से 24 घंटे पहले तेजस्वी न
तेजस्वी का रोड शो - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 में राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मैदान में उतर रहे हैं। राजद की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तेजस्वी यादव सोमवार, 27 जुलाई 2026 को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य चुनावी रोड शो करेंगे।

प्रधान कार्यालय से रोड शो की शुरुआत

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का यह रोड शो दोपहर 1:00 बजे मीठापुर प्रधान कार्यालय से शुरू होकर शाम 6:00 बजे सब्जीबाग चौराहे पर समाप्त होगा। 5 घंटे तक चलने वाले इस रोड शो के जरिए तेजस्वी यादव बांकीपुर के प्रमुख मोहल्ला और व्यावसायिक इलाकों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद करेंगे।

रोड शो का रूटचार्ट 

तेजस्वी यादव के रोड शो का विस्तृत समय और रूट चार्ट के मुताबिक 01:00 बजे अपराह्न मीठापुर प्रधान कार्यालय से रोड शो प्रारंभ होगा। इसके बाद 01:20 बजे अपराह्न चांदपुर बेला, 01:40 बजे अपराह्न सिपारा, 02:00 बजे अपराह्न बिग्रहपुर, 02:20 बजे अपराह्न पोस्टल पार्क, 02:40 बजे अपराह्न, चिरैयाटाड़ पुल, 03:00 बजे अपराह्न गोरिया टोली, 03:20 बजे अपराह्न लालजी टोला, 03:40 बजे अपराह्न पीर मुहानी (उमा सिनेमा), 04:00 बजे अपराह्न आयुर्वेदिक कॉलेज से लोहानीपुर, 04:20 बजे अपराह्न साहित्य सम्मेलन, 04:40 बजे अपराह्न दरियापुर, 05:00 बजे शाम खेतान मार्केट, 05:20 बजे शाम बिरला मंदिर पहुंचेगा। 6:00 बजे शाम सब्जीबाग चौराहा पर इस रोड का समापन हो जायेगा। 

महागठबंधन नेताओं ने कसी कमर

इस चुनावी रोड शो को लेकर राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बांकीपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी रणविजय साहू, बांकीपुर विधानसभा के महागठबंधन संयोजक डॉ. रामानंद यादव और राजद चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अख्तरूल इस्लाम शाहीन पूरी तरह तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि तेजस्वी यादव के इस रोड शो से बांकीपुर उपचुनाव का चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प हो जाएगा। सड़क पर उतरकर पार्टी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश करेगी।