केरल में तेजस्वी यादव ने किया कमाल, राजद का दक्षिण भारत में खुल रहा खाता, यहां बड़ी जीत

 Kerala RJD
Kerala RJD- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav :  तेजस्वी यादव का अपनी पार्टी राजद को बिहार से बाहर अन्य राज्यों में विस्तार देने की रणनीति केरलम विधानसभा चुनाव में रंग लाते दिख रही है. राजद के केरल में पी के प्रवीण कन्नूर के कूथुपरम्बा से, एम के भास्करन कोझीकोड के वडकारा से और पी के अनिलकुमार वायनाड के कलपेट्टा से चुनाव तेजस्वी यादव की पार्टी से उम्मीदवार बनाए गए.  वोटों की गिनती में राजद के लिए कूथुपरम्बा में बेहतर परिणाम आते दिख रहे हैं. वहीं वडकारा और कलपेट्टा में राजद उम्मीदवारों के लिए फ़िलहाल कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है. 

कूथुपरम्बा में लालटेन 

कूथुपरम्बा में पहले राउंड की गिनती के बाद राजद के पीके प्रवीन ने पहले राउंड की गिनती के बाद 5268 वोट हासिल कर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जयंती राजन 4200 से 1068 वोटों से बढत बनाई जो लगातार बरकरार है. यहां कुल 16 राउंड की गिनती होनी है. पहले 9 राउंड की गिनती में पीके प्रवीन को 44 हजार 774 वोट आये हैं और वे जयंती राजन से 9333 वोटों से आगे हैं. यहां तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार करने गए थे. 

 कलपेटा में कांग्रेस के टी. सिद्दीकी ने 14 राउंड की गिनती के बाद राजद के पीके अनिल कुमार के मुकाबले 38 हजार 469 वोटों की बढत हासिल कर ली. टी. सिद्दीकी को 83 हजार 238 वोट आये हैं जबकि अनिल कुमार को 44 हजार 769 वोट मिले हैं. 

वाडकारा सीट पर 12 राउंड की गिनती के बाद राजद के एमके भास्करन सिर्फ 48 हजार 548 वोट ला पाएं हैं. उनके मुकाबले आरएमपीआई की केके रेमा के61 हजार 527 वोटों के साथ राजद उम्मीदवार से 12 हजार 979 वोटों से आगे चल रही है. यहां कुल 14 राउंड की गिनती होनी है.