Tej Pratap Yadav: बेउर में बंद तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, बेऊर जेल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन, जमानत याचिका दाखिल

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत जेल में बिगड़ गई है। ...

Tej Pratap Yadav Hospitalized in Jail
तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी- फोटो : social Media

Tej Pratap Yadav:  बिहार बंद के दौरान कथित उपद्रव और हिंसा के मामले में गिरफ्तार जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत जेल में बिगड़ गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बेऊर जेल के मेडिकल ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

इधर, तेजप्रताप यादव की ओर से अदालत में जमानत याचिका भी दाखिल कर दी गई है। अब उनकी जमानत पर अदालत के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

पटना के गांधी मैदान थाने में तेजप्रताप यादव के खिलाफ 12 से अधिक गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने, अशांति फैलाने, अश्लील प्रदर्शन तथा कानून-व्यवस्था बाधित करने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का आरोप है कि बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव में उनकी भूमिका सामने आई, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

शनिवार देर रात करीब 12:15 बजे पुलिस उन्हें नौबतपुर थाने से कड़ी सुरक्षा के बीच छज्जूबाग स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट लेकर पहुंची। अदालत में पेशी के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजने का आदेश दिया।

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी और जेल में तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों की नजर अब अदालत में दायर जमानत याचिका और मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कानून के दायरे में निष्पक्ष तरीके से जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।