IAS Transfer : वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक का हुआ ट्रांसफर, बिहार राज्य योजना पर्षद के बनाये गए मुख्य परामर्शी, अधिसूचना जारी

IAS Transfer : IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह अब तक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव और राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उनके कार्यभार में बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें नए पद पर जिम्मेदारी सौंपी है।

IAS Transfer : वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक का हुआ ट्रांसफर, बिहा
आईएएस का तबादला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी दीपक कुमार सिंह अब तक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव और राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उनके कार्यभार में बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें नए पद पर जिम्मेदारी सौंपी है।  

जारी अधिसूचना के अनुसार दीपक कुमार सिंह को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक 'मुख्य परामर्शी, बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना' के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस नए पद पर उनकी नियुक्ति से राज्य की योजना और विकास संबंधी नीतियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि वह एक लंबे और समृद्ध प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी हैं।   

नए पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ दीपक कुमार सिंह के पास पहले से मौजूद एक अन्य महत्वपूर्ण प्रभार यथावत बना रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह अगले आदेश तक 'महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना' के अतिरिक्त प्रभार में भी पहले की तरह बने रहेंगे।