Bihar Politics: 'बिहार में बीजेपी का 'ऑपरेशन फिनिश नीतीश' सफल', रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश के MLC पद छोड़ने पर दिया बड़ा बयान

Bihar Politics: लालू यादव की लाडली रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने पर दावा किया कि बीजेपी का ऑपरेशन फिनिश नीतीश सफल हो गया है।

सीएम नीतीश
रोहिणी आचार्य का दावा - फोटो : News4nation

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन अहम है। सीएम नीतीश ने मंगलवार को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद सियासी भूचाल आ गई है। सत्ता पक्ष के नेता जहां एक ओर भावुक बयान दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे भाजपा की साजिश करार दे रही है। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर दावा किया है कि बिहार में बीजेपी का ऑपरेशन फिनिश नीतीश पूरा हो गया। साथ ही दावा किया है कि सीएम नीतीश के मर्जी के बिना उनसे जबरदस्ती इस्तीफा ली गई है। 

कुर्सी से चिपके रहने की मोह में गई कुर्सी 

रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर लिखा कि, "चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार...बिहार में बीजेपी का "ऑपरेशन फिनिश नीतीश" संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया ... चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और चला गया हाथ से बिहार .. समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार...। 

सीएम नीतीश ने दिया इस्तीफा 

बता दें कि, राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद आज इस्तीफा दे दिया है। उनका त्यागपत्र विधिवत रूप से विधान परिषद के सभापति को सौंपा गया। सीएम नीतीश के त्याग पत्र को लेकर जदयू नेता संजय गांधी, संजय श्रॉफ और मंत्री विजय चौधरी विधान परिषद पहुंचे। इस दौरान सही मंत्री भावुक दिखें। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में आगे की रणनीति और संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पटना से रंजन की रिपोर्ट