Patna High Court advocate:सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पटना हाईकोर्ट के वकील दंपती की मौत, 1 साल का बेटा घायल
Patna High Court advocate:पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दुर्घटना में उनकी पुत्रवधू और अधिवक्ता वैष्णवी तथा पुत्र अधिवक्ता ऋतिक ठाकुर की मौत हो गई।...
Patna High Court advocate: किशनगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दुर्घटना में उनकी पुत्रवधू और अधिवक्ता वैष्णवी तथा पुत्र अधिवक्ता ऋतिक ठाकुर की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं और कानूनी समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब अधिवक्ता वैष्णवी अपने परिवार के साथ फॉर्च्यूनर कार से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान किशनगंज के पास राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।इस दुर्घटना में अधिवक्ता वैष्णवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय ठाकुर के पुत्र अधिवक्ता ऋतिक ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि वाहन में बच्चे भी सवार थे। इस भीषण दुर्घटना के बावजूद बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर बिहार के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं। इस दुखद समाचार के बाद पटना हाई कोर्ट के कई अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।