पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

राकेश कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वे ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ जनसेवा के अपने संकल्प को और मजबूत करेंगे।

Rakesh Kumar Becomes IPS
Rakesh Kumar Becomes IPS - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार पुलिस की राज्य सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत 14 अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर राकेश कुमार को बिहार के डीजीपी के हाथों IPS का insignia पहनाकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने पेशेवर जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार पड़ाव बताया।

राकेश कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वे ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ जनसेवा के अपने संकल्प को और मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर राकेश कुमार ने अपने दिवंगत पिता को भी याद किया। उन्होंने अपनी मां के आशीर्वाद और जीवनभर के संघर्षों को अपनी सफलता का आधार बताया। साथ ही, अपने भाई और पत्नी के निरंतर सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

राकेश कुमार ने कहा, IPS में पदोन्नति न केवल एक बड़ी पेशेवर उपलब्धि है, बल्कि परिवार के त्याग, संघर्ष और सहयोग का भी प्रतीक है। नई जिम्मेदारी के साथ उन्होंने देश और समाज की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रवि शंकर की रिपोर्ट