Patna Power Cut: पटना के 18 इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, 5 फीडर रहेंगे बंद, कर लें आवश्यक व्यवस्था

Patna Power Cut:मरम्मत कार्य के चलते आज यानी बुधवार को पटना के पांच बिजली फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। ...

Patna Power Cut
पटना में गुल रहेगी बिजली- फोटो : X

Patna Power Cut:मरम्मत कार्य के चलते आज यानी बुधवार को पटना के पांच बिजली फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इसके कारण शहर के 18 इलाकों के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। अलग-अलग समय पर बिजली काटे जाने से घरेलू कामकाज से लेकर कारोबार तक प्रभावित होने की आशंका है।

बिजली विभाग के अनुसार,  सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक दीघा की न्यू कॉलोनी, दीघा गेट संख्या 94, 95, 96 और 97 तथा न्यू बैंक कॉलोनी में बिजली गुल रहेगी।

इसके अलावा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बीएमपी तालाब और वेटनरी कॉलेज रोड इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अशोक राजपथ, बाकरगंज और सब्जीबाग के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

मरम्मत कार्य के कारण निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में संबंधित इलाकों के लोगों को सलाह है कि वे पहले से पानी भरने, मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने समेत अन्य आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी कम हो।