Bihar News: पटना में कछुआ तस्करी का भंडाफोड़! रेल पुलिस ने 100 जिंदा कछुए किए बरामद, जंक्शन पर मची खलबली

Bihar News:

कछुआ बरामद
कछुआ तस्करी का भंडाफोड़- फोटो : reporter

Bihar News:  राजधानी पटना के सबसे व्यस्त रेल परिसर, पटना जंक्शन पर शुक्रवार को रेल पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 100 से अधिक जिंदा कछुए बरामद किए हैं। तस्करी की इस 'खेप' को बोरियों में भरकर दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस मामले में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ 

दरअसल, जीआरपी पटना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कछुआ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में करीब 100 जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन पर तैनात रेल पुलिस ने पर्व-त्योहार के दौरान चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत ट्रेन में छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध सामान की जांच में भारी मात्रा में जिंदा कछुए मिले।

करोड़ों के कछुएं बरामद 

पुलिस के मुताबिक, बरामद कछुओं की कीमत लाखों से करोड़ों रुपये तक आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का खुलासा हो सके। रेल पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

पटना से अनिल की रिपोर्ट