पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत अलावलपुर गांव में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दो युवकों को गोलियों से भून दिया। खून-खराबे की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही गौरीचक पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जु
पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत पियरिया हाई स्कूल के पास आज दोपहर करीब 3 बजे गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवकों को गोलियों से भून दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
रास्ते के विवाद में हुई कहासुनी के बाद चली गोली
पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण रास्ते को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। स्कूल जाने के क्रम में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पियरिया निवासी आरोपी सूरजभान और उसके साथियों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से छंडासी निवासी सुमित और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए घायल
वारदात के बाद दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भिजवाया गया। घायल सुमित का इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि दूसरे घायल आदित्य को गौरीचक्र स्थित नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, परिजनों से लिखित आवेदन लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नामजद आरोपी सूरजभान और उसके सहयोगियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट