Bihar Politics: सम्राट चौधरी नहीं होंगे बिहार के CM! बीजेपी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने लगाया पोस्टर, कुछ ही घंटों में कर्मचारियों ने फाड़ा, भारी बवाल
Bihar Politics: सम्राट चौधरी को बिहार का सीएम बनाया जाए इसको लेकर पोस्टर बीजेपी दफ्तर के बाहर लगाया गया था लेकिन कुछ ही समय के बाद पोस्टर को फाड़ दिया गया। जिसके बाद बवाल शुरु हो गया.
Bihar Politics: बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने और बीजेपी कोटे से मुख्यमंत्री बनाने को लेकर लगातार चर्चाएं तेज है। इसी बीच आज बीजेपी दफ्तर में अलग नजारा देखने को मिला। बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को लेकर एक पोस्टर लगाया था। पोस्टर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई थी। इस पोस्टर में न सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन की बात कही गई है, बल्कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की भी मांग उठाई गई है। पोस्टर लगने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था।
पोस्टर को लेकर बवाल
लेकिन पोस्टर लगने के कुछ ही घंटों के बाद अलग ही माजरा देखने को मिला। पोस्टर लगने के कुछ ही घंटों के बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने पोस्टर को फाड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार्यालय में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और कार्यालय के कर्मचारियों ने इस पोस्टर को फाड़ फाड़कर हटा दिया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पोस्टर में नेतृत्व परिवर्तन की मांग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
दफ्तर के बाहर भारी बवाल
इस मामले पर बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पोस्टर किसने लगाया और किसने हटाया, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस पोस्टर से बीजेपी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता इस तरह का पोस्टर नहीं लगाता और न ही पार्टी की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक मांग की गई है।
सुबह सुबह लगा था पोस्टर
गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित शपथ से पहले पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। हालांकि इस पोस्टर को लेकर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था, लेकिन इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, इसी बीच कुछ ही घंटे में तस्वीरें सामने आई कि पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। जिसके बाद सियासी हलचल तेज है।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट